29 नवंबर 2014 - 19:08
 लेबरमैन अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगेः जेहादे इस्लामी

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन इस्लामी जेहाद आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि ज़ायोनी विदेश मंत्री के फ़िलिस्तीनियों को उनकी भूमि से निकालने का षड्यंत्र नाकाम होकर रहेगा।

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन इस्लामी जेहाद आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि ज़ायोनी विदेश मंत्री के फ़िलिस्तीनियों को उनकी भूमि से निकालने का षड्यंत्र नाकाम होकर रहेगा।
यूसुफ़ अलहस्सानिया ने शनिवार को ज़ायोनी शासन के विनाश के लिए कोशिशें जारी रखने पर बल देते हुए कहा कि ज़ायोनी विदेश मंत्री अविग्दोर लिबरमैन की फ़िलिस्तीनियों को पैसों के वादे पर निकालने की योजना व्यवहारिक नहीं हो पाएगी। उन्होंने ज़ायोनी शासन के अपराध पर अंतर्राष्ट्रीय मौन की आलोचना करते हुए बल दिया कि वह दिन आएगा जब फ़िलिस्तीन, क़ुद्स के अतिग्रहणकारी शासन के अस्तित्व से पाक हो जाएगा।ज्ञात रहे कि ज़ायोनी विदेश मंत्री लिबरमैन ने शुक्रवार को फ़िलिस्तीनी भूमियों के यहूदीकरण की नस्लभेदी योजना के परिप्रेक्ष्य में यह प्रस्ताव दिया कि इन क्षेत्रों के फ़िलिस्तीनियों को अपना-घर बार छोड़ने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देना चाहिए।